टोक्यो.एक मोबाइल गेम पोकेमन गो ने दो दिन में कंपनी निन्टेंडो लिमिटेड का मार्केट कैप 50,000 करोड़ रुपए ( 504 अरब) बढ़ा दिया। कंपनी ने इस गेम को 8 जुलाई को अमेरिका में लॉन्च किया था। फिलहाल यह यूएस के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मार्केट में अवेलेबल है। महज दो दिन में 5% एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स गेम को डाउनलोड कर चुके हैं। लोग रोजाना औसतन 43 मिनट यह गेम खेल रहे हैं...
- दो दिन में निन्टेंडो कंपनी के मार्केट कैप में आए बदलाव से बड़ी-बड़ी कंपनियां हैरान हैं।
- इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या डेटिंग एप टिंडर से ज्यादा और ट्विटर के बराबर हो गई है।
- लोग रोजाना औसतन 43 मिनट यह गेम खेल रहे हैं। यह वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर बिताए जाने वाले टाइम से ज्यादा है।
- जापान समेत दुनिया के बाकी देशों में अभी लॉन्च किया जाना बाकी है।
- इस गेम को कंपनी ने पिछले साल ही बनाया था।
अमेरिका में किस पर कितना वक्त बिता रहे लोग
- पोकेमन गो :43 मिनट
- वॉट्सऐप :30 मिनट
- इंस्टाग्राम :25 मिनट
अमेरिका के एंड्रॉइड फोन यूजर्स में यह गेम किससे आगे निकला
- पोकेमन गो :अमेरिका के 5.16% एंड्रॉइड फोन्स पर इंस्टॉल है।
- डेटिंग ऐप टिंडर :यह सिर्फ 2% एंड्रॉइड फोन्स में है।
पोकेमन गो ट्विटर के किस तरह बराबरी पर
- ट्विटर के पास यूएस में 3.5% एक्टिव एंड्रॉइड यूजर्स हैं।
- पोकेमन गो के पास अब 3.2% एक्टिव यूजर्स हैं जो डेली इसे यूज करते हैं।
(सोर्स: एपीके मिरर)
मार्केट कैपिटलाइजेशन में एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
-निन्टेंडो लिमिटेड का मार्केट कैप 50,000 करोड़ रुपए (504 अरब) बढ़ना एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।
- इसके पहले 28 जनवरी 2016 को फेसबुक का मार्केट कैप एक दिन में 2.78 लाख रुपए बढ़ा था।
- वहीं, 25 अप्रैल 2012 को एपल का मार्केट कैप एक दिन में 3.11 लाख करोड़ रुपए बढ़ा था।
- 17 जुलाई 2015 को गूगल ने भी रिकॉर्ड बनाया था। इसका मार्केट कैप एक दिन में 4.37 लाख करोड़ रु. बढ़ा था।
शेयर में 36% का उछाल
- गेम को मिले रिस्पॉन्स से निन्टेंडो के शेयरों में लगातार दो दिन शुक्रवार और सोमवार को 36% उछाल देखा गया।
- हालांकि, पोकेमन गो से कंपनी के मुनाफे पर अभी कोई असर नहीं होगा, क्योंकि यह फ्री में अवेलेबल है।
- बिजनेस एक्सपर्ट्स इसे मोबाइल गेम बनाने वाली कंपनियों के लिए अच्छा संकेत बता रहे हैं।
- डॉयचे बैंक ने अपने एनालिसिस नोट में लिखा है 'पोकेमन के फैन्स ने दिखा दिया है कि स्मार्टफोन के लिए गेम का फ्यूचर काफी सुनहरा है।'
72 घंटे में फेक वर्जन भी लॉन्च
- लंदन में 72 घंटे के अंदर ही पोकेमन गो का फेक वर्जन भी लांच हो गया।
- एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे डाउनलोड करते ही पूरे मोबाइल पर गेम का कब्जा हो जाता है।
- इससे मोबाइल हैक होने का खतरा बढ़ गया है। फेक वर्जन डाउनलोड करने पर बड़ी संख्या में मोबाइल हैंग हो गए हैं।
- मोबाइल का डाटा भी फेक गेम बनाने वाली कंपनी के पास चला जा रहा है।
- एक्सपर्ट्स ने गेम को उसके लीगल प्लेटफार्म से ही डाउनलोड करने की सलाह दी है।