मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो सर्विस के यूजर्स के लिए कुछ नई घोषणाएं की हैं।
उन्होंने बताया कि सितंबर 2016 से अब तक रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। जल्द ही कंपनी एक नया रिकॉर्ड भी बनाएगी।
- - जियो के यूजर्स द्वारा अब तक 100 करोड़ जीबी डेटा उपयोग किया जा चुका है।
- - अगले कुछ महीनों में डेटा खपत की दर 3.3 करोड़ जीबी प्रतिदिन हो जाएगी।
- - भारत के अन्य सभी मोबाइल ऑपरेटर्स के मुकाबले रिलायंस जियो के पास दोगुने 4G बेस स्टेशन हैं।
- - रिलायंस जियो से किसी भी नेटवर्क पर की जाने वाली सभी वॉयस कॉल्स हमेशा मुफ्त रहेंगी।
- - जियो के नेटवर्क पर रोमिंग भी मुफ्त रहेगी।
- - 99 रुपए की एकमुश्त फीस भरने पर रिलायंस जियो प्राइम ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
- - जियो प्राइम मेंबर्स को अगले साल मार्च 2018 तक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का लाभ मिलता रहेगा।