आगरा। गुरूवार सुबह ताजमहल पर तब हलचल मच गई जब एक बंदर ने एक पर्यटक का पर्स छिन लिया। इस बंदर ने अधिकारियों की हालत खराब कर दी।
एक ब्रिटिश महिला इस प्रतिष्ठित स्मारक को देखने के लिए पहुंची। वह ताजमहल में पश्चिमी प्रवेश द्वारा से अंदर जा रही थी तभी एक बंदर उनकी तरफ कूदा और पर्स लेकर भाग गया। महिला क्षणभर के लिए कुछ समझ ही नहीं पाई। उसने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वहां मौजूद अधिकारियों को इस बारेमें बताया।
अली ने इन खबरों को खारिज किया है कि इस बंदर ने कई डॉलर्स बिल फाड़ दिए थे। आगर में बंदन-मानव संघर्ष बढ़ता हुआ नजर आ रहा है लेकिन ताजमहल पर इस तरह का खतरा काफी हद तक नहीं था। हालांकि पर्यटकों द्वारा खाद्य सामग्रियों को लाना आकर्षण बनता है। परिसर में खाद्य सामग्रियां ले जाने की अनुमति नहीं है, इन्हें विजिटर्स से एंट्री पॉइंट पर ही ले लिया जाता है।
Tags
Entertainment News