ड्रॉयड गो एडिशन, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का एक ऑप्टिमाइज़्ड वर्ज़न है जिसे कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है। ओरियो गो पर चलने वाले डिवाइस में 15 प्रतिशत तेज स्टार्टअप टाइम होगा। कंपनी ने लॉन्च करते वक्त कहा था कि पहले से इंस्टॉल आने वाले ऐप ऑप्टिमाइज़ होने पर 50 प्रतिशत कम स्टोरेज की ख़पत करेंगे। गूगल ने कहा कि एक औसत ओरियो गो डिवाइस में इन ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ 1,000 अतिरिक्त तस्वीरें स्टोर की जा सकेंगी। ओरियो गो में स्टैंडर्ड वर्ज़न में दिए गए सिक्योरिटी फ़ीचर होंगे, इनमें गूगल प्ले प्रोटेक्ट शामिल है। गो एडिशन डिवाइस डिफॉल्ट तौर पर एक्टिव डेटा सेवर फ़ीचर के साथ आएगा। यूज़र कोई भी ऐप डाउनलोड करने में सक्षम होंगे, लेकिन इसमें एक नया सेक्शन है जिसमें ख़ासतौर पर गो एडिशन डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए ऐप शामिल हैं जैसे फेसबुक लाइट और फ्लिपकार्ट शामिल हैं। गूगल ऐप्स को लो-एंड डिवाइस के साथ बेहतर काम करने के इरादे से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। और असिस्टेंट, जीमेल, क्रोम, सर्च, मैप्स, यूट्यूब और जीबोर्ड गो वर्ज़न सभी ओरियो गो डिवाइस में प्रीलोड आएंगे।
Tags
Mobile Technology