कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को यूपी के रुद्रपुर से 'किसान यात्रा' की शुरुआत कर रहे हैं। 2500 किमी लंबी यात्रा रुद्रपुर तहसील से शुरू होकर दिल्ली तक जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस यात्रा में राहुल तकरीबन 25 हजार किसानों से सीधे तौर पर कनेक्ट हो सकेंगे। राहुल ने लोगों को बताया कि केंद्र मे उनकी सरकार थी तो देश भर के किसानों के 75 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किए गए। यूपी मे सरकार आई तो यहां के किसानों के कर्ज माफ करेंगे। बिजली का बिल हाफ करेंगे और किसानो के उपज की वाजिब कीमत दिलाएंगे।
राहुल गांधी की यह यात्रा खाटों की वजह से ज्यादा चर्चा में है। रणनीति बनाई गई है कि वह खाटों पर बैठकर ही किसानों के साथ परिचर्चा करेंगे। इसके लिए तकरीबन 1500 खाटों कों मंगाया गया है। समझा जा रहा है कि इस रणनीति के पीछे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हैं। इस दौरान राहुल ने कहा,
- 'किसान आधा समय अपने खेत में लगाता और बाकी समय या तो मजदूरी करता है या शहर में जाने की कोशिश करता है।
- संसद में मैंने एक सवाल पूछा था, जिसका जवाब नहीं मिला। मैंने सवाल पूछा था कि किसान को बाजार से अच्छा रेट क्यों नहीं मिलता है। लागत बिचौलियों की जेब में जाता है। इस पर कार्रवाई क्यों नहीं होती।
- मैंने मोदी जी से कहा है कि आप किसानों की रक्षा करिए। इसके लिए तीन तरीका अपनाइए।'

Tags
Hindi News