मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सनी लियोन गूगल पर पिछले दशक में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले अभिनेता और अभिनेत्री हैं। गूगल की ओर से जारी पांच सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले भारतीय अभिनेताओं की सूची में ‘दबंग’ के अभिनेता के बाद शाहरूख खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन का नाम है। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत शीर्ष पांच में हैं।
सर्च किये जाने वाले अन्य शीर्ष 10 अभिनेताओं में रितिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, आमिर खान और इमरान हाशमी हैं।सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अदाकारा की सूची में कटरीना कैफ, करीना कपूर, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना भाटिया, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा हैं।